फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Challans issued for those who throw garbage in open

Yamuna Nagar News: खुले में गंदगी डालने वालों के किए चालान

Wed, 07 Aug 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Challans issued for those who throw garbage in open
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर मंगलवार को उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव व सभी सफाई अधिकारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठान व निपटान व्यवस्था का निरीक्षण किया। शहरवासियों से उनके वार्ड व कॉलोनी में आने वाले वाहनों की जानकारी ली। इस दौरान उप निगम आयुक्त ने खुले में गंदगी डालने वालों के चालान भी किए गए। उन्होंने रेहड़ी व दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे कचरा डालने के लिए डस्टबिन रखें।
उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने मंगलवार सुबह सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई अमित कांबोज, सचिन कांबोज, प्रदीप दहिया व अन्य सफाई निरीक्षकों के साथ जोन एक में सफाई व्यवस्था का सुबह छह बजे निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डाें में तैनात सभी कर्मचारियों, कचरा उठान में लगे टिप्पर, ट्रैक्टर ट्रॉलियों व अन्य वाहनों के चालकों और सहायकों की हाजिरी जांची। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे को दो डस्टबिन में एकत्रित करें। सूखा कचरा व गीला कचरा अलग डस्टबिन में डाले।
विज्ञापन

सुबह उनके द्वार पर आने वाले डोर टू डोर वाहन में यह कचरा डाले। इस दौरान झंडा चौक जगाधरी में खुले में गंदगी डालने पर रेहड़ी संचालक समेत दो दुकानदारों के चालान किए गए। इसके बाद वह जोन दो में सफाई व्यवस्था जांचने पहुंचे। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा उठान में लगे हर वाहन की जीपीएस से लोकेशन की मॉनिटरिंग की जा रही है। कोई भी कर्मचारी अपने कार्य में कोताही न बरते। शहरवासी भी शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed