{"_id":"660dc39fd0d61c9e6e053f79","slug":"chain-torn-from-neck-of-woman-who-went-to-temple-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116762-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंदिर गई महिला के गले से उड़ाई चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंदिर गई महिला के गले से उड़ाई चेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वती नगर। छप्पर थाना क्षेत्र में जागधौली गांव स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने आई भोगपुर निवासी डिंपल के गले से अज्ञात ने सोने की चेन चोरी कर ली।
रादौर क्षेत्र के भाेगपुर गांव निवासी डिंपल ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने परिवार सहित जागधौली स्थित शीतला माता मंदिर में शीतला माता के दर्शन के लिए आई थी। माता के दर्शन और पूजा करने के बाद उसने देखा कि उसके गले से सोने की चेन गायब थी। गले से सोने की चेन गायब देख वह परेशान हो गई।
उसने वहां मौजूद लोगों से अपनी चेन के बारे में पूछताछ की लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि अज्ञात महिला या व्यक्ति ने मंदिर में माता के दर्शन करते समय उसके गले से सोने की चेन चोरी की है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।