फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   chain snatch from woman coming from saharanpur

सहारनपुर से छोटी बहन को लेने आई अध्यापिका से झपटी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
chain snatch from woman coming from saharanpur
बाइक सवार दो बदमाशों ने मॉडल कॉलोनी स्थित पीजी में रह रही छोटी बहन को लेने आई सहारनपुर उत्तरप्रदेश निवासी अध्यापिका के गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। युवती अपनी बहन व उसकी सहेली के साथ किताबें लेकर पीजी लौट रही थी। पीजी के गेट से कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान युवती की छोटी बहन ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। अध्यापिका ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर जिले के तितरो गांव की निवासी निकिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सहारनपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। उसकी छोटी बहन पलक डीएवी गर्ल्स कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा है और मॉडल कॉलोनी स्थित एक पीजी में रहती है। निकिता ने बताया कि उसके बहन की अंतिम वर्ष की परीक्षा होनी है, इसलिए वह बहन को पीजी से लेने आई थी। उसने बताया कि उसकी बहन को कुछ किताबें लेनी थी। वह अपनी बहन पलक और उसकी सहेली कनिष्का के साथ किताबें खरीदने चली गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह किताबें खरीद कर पीजी लौट रहे थे। पीजी वाली गली में एक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उसकी बहन पलक बदमाशों के पीछे काफी दूर तक दौड़ी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। उसने लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। झपटमारी की ये वारदात पीजी के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। वहीं बदमाशों के पीछे दौड़ी छात्रा ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed