{"_id":"625885b3f2d5057a5666df85","slug":"chaar-nakaabaposhon-ne-gais-katar-se-kaat-choree-kiya-tha-eteeem-ka-kaish-boks-aaee-10-kaar-mein-lekar-hue-the-pharaar-yamuna-nagar-news-knl1049710111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नकाबपोशों ने गैस कटर से काट चोरी किया था एटीएम का कैश बॉक्स, आई 10 कार में लेकर हुए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नकाबपोशों ने गैस कटर से काट चोरी किया था एटीएम का कैश बॉक्स, आई 10 कार में लेकर हुए थे फरार
विज्ञापन
ादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगे पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम को गैस कटर से काटकर नौ लाख 55 सौ रुपये से भरा कैश बॉक्स चुराने वाले बदमाशों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले को सुलझाने के लिए सीआईए समेत पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। वीरवार को पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश आ रहे है।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आई 10 कार में फरार होते दिखाई दे रहे है। इसलिए माना जा रहा है कि वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया। इसके बाद आई 10 कार में कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। फुटेज मिलने के बाद भी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चारों नकाबपोश बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि एटीएम से लाखों रुपये की चोरी करने में चार नकाबपोश लोग शामिल थे। जो बेहद शातिर गिरोह के सदस्य लग रहे है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एटीएम से लाखों रुपये चोरी करने में अज्ञात लोगों ने आई-10 गाड़ी का इस्तेमाल किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश यमुनानगर की ओर गाड़ी से भागे थे। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस 2-3 दिन तक मामले को सुलझा लेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार की तड़के लगभग तीन बजे शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगे पीएनबी की एटीएम को गैस कटर से काटकर चार बदमाश लगभग 9 लाख 5500 रुपये से भरा कैश बॉक्स चुरा ले गए थे। चोरों ने गैस कटर से एटीएम कक्ष में लगी मशीन को काट कर वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर गिरोह ने मात्र सात मिनट में चोरी की वारदात की। चोरी करने से पहले बदमाशों ने एटीएम के पास लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे मारा था, जिससे चोरी की वारदात कैमरे में कैद न हो सके। एटीएम को गैस वेल्डिंग सेट से काटने पर धुआं होने से जेएमआईटी कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों को आग लगने का अंदेशा हुआ। जब वे एटीएम बूथ पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बैंक का एटीएम गायब था। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस व बैंक के मैनेजर की दी गईं थी।