फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Celebrated Jayanti by offering flowers on the picture of Sir Chhotu Ram

सर छोटू राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Jayanti by offering flowers on the picture of Sir Chhotu Ram
रादौर। जाट सभा की ओर से शनिवार को जाट नगर में दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान जाट सभा प्रधान अधिवक्ता सुरेशपाल बंचल के नेतृत्व में लोगों ने सर छोटूराम के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित की। इस दौरान लोगों ने सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली।
विज्ञापन

प्रधान सुरेशपाल बंचल ने कहा कि सर छोटूराम किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने किसानों को साहूकारी दासता से मुक्ति दिलाई थी। सर छोटूराम के संघर्ष के कारण आज किसान खुशहाल हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करना चाहिए। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेते हुए संघर्ष का रास्ता अपनाना चाहिए। इस दौरान प्रदीप खुर्दबन, मांगेराम, कैप्टन मनीष चौधरी, संजू सांगवान, जसविंद्र सिंह बंचल, कुलदीप नंबरदार, प्रदीप देसवाल, नीरज देसवाल, बलवान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
सर छोटूराम को दी श्रद्धांजलि
भारतीय किसान यूनियन की ओर से गांव गुंदियाना में सर छोटूराम की जयंती मनाई गई। भाकियू प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदियाना व जिला प्रधान संजू गुुंदियाना के नेतृत्व में किसानों ने सर छोटूराम को श्रद्धासुमन भेंट किए। यहां बाबुराम गुंदियाना ने कहा कि सर छोटूराम ने जीवन भर किसानों की उन्नति के लिए संघर्ष किया। किसान जब दासता का जीवन जी रहा था तो सर छोटूराम ने 36 सभी किसानों को गुलामी के जीवन से मुक्त करवाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने किसानों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त करवा भूमि का मालिकाना हक दिलवाया। इस दौरान रामसिंह जत्थेदार, विक्रम सिंह टोपरा, संदीप टोपरा, मंदीप रोड छप्पर, संजू सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed