{"_id":"66a5634ea64c5622750f5e24","slug":"cctv-was-found-switched-off-no-clue-of-the-killers-was-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122788-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बंद मिला सीसीटीवी, नहीं लगा हत्यारों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बंद मिला सीसीटीवी, नहीं लगा हत्यारों का सुराग
Sun, 28 Jul 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक कूडा बीनने वाले की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई। न ही मृतक की शिनाख्त हो पाई और न ही हत्यारों की पहचान हो पाई। हालांकि पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले लेकिन उनमें से भी कोई सुराग नहीं मिला। जिस ठेका के सामने हत्या हुई। उसका सीसीटीवी बंद पड़ा है। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है।
मामले में पुलिस ने ठेका के बाहर रेहड़ी लगाने वाले यमुना विहार गली निवासी अजय कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिस युवक की हत्या हुई है, वह फुटपाथ पर सोता था और कूड़ा बीनने का कार्य करता था। अक्सर वह ठेके पर आता था और उसकी रेहड़ी के पास ही शराब पीता था। वीरवार की रात लगभग नौ बजे दो युवक ठेका पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने ठेके से शराब लेकर पी और रेहड़ी से फ्रूट चाट लिया। दोनों युवक रेहड़ी के पास रखे कैंपर में हाथ धोने लगे। इसका कूड़ा बीनने वाले युवक ने विरोध किया तो दोनों युवक उसके साथ बहस करने लगे। बात बढ़ने पर उन युवकों में से एक ने चाकू निकालकर कूड़ा बीनने वाले युवक को घोंप दिया और वहां से फरार हो गए। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन