{"_id":"68716884454637d3f4073953","slug":"cctv-cameras-installed-on-eight-entry-points-of-radaur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140654-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर के आठ प्रवेश मार्गों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर के आठ प्रवेश मार्गों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे
Sat, 12 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के सभी आठ प्रवेश मार्गों पर रादौर पुलिस की ओर से सोलर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इससे थाना रादौर में बैठे ही पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर निगरानी रख पाएगी। इसके लिए थाने में कंट्रोल रूम बना दिया गया है।
थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा ने बताया कि बुबका चौक, जेएमआईटी चौक, त्रिवेणी चौक, नहर के पुल, मंडी चौक, घेसपुर चुंगी चौक, बसस्टैंड चौक, अलीपुरा पुलिस नाके पर रादौर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। शहर के अंदर भी पुलिस जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि वह स्वयं अपने मोबाइल से अलीपुरा पुलिस नाके व अन्य चौकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखते हैं। स्थानीय लोगों से अपील है कि असामाजिक तत्वों के बारे में सूचित कर अपराध पर अंकुश काबू पाने में पुलिस की सहायता करें।