फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CBSE 12th result was 89 and 10th result was 91 percent

Yamuna Nagar News: सीबीएसई 12वीं का रहा 89 तो दसवीं का 91 प्रतिशत रहा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th result was 89 and 10th result was 91 percent
जगाधरी। सीबीएसई ने शुक्रवार को दसवीं व 12वीं का एक साथ परिणाम जारी कर दिया। सुबह जहां 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया है। वहीं दोपहर में दसवीं का परिणाम जारी किया। परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। विद्यार्थियों ने स्कूल में अध्यापकों व स्टाफ सदस्यों के साथ परिणाम देखा। इस दौरान स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। इस बार दसवीं व 12वीं के साढ़े 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला समन्वयक विजय कौशिक ने बताया कि इस बार दसवीं के कुल 7010 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 6720 रही। इस दौरान लगभग सभी स्कूलों का परिणाम औसतन बेहतर रहा। हर बार की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ने बेहतर अंक प्राप्त किए। लगभग हर स्कूल में टॉप लड़की ही रही। वहीं परिणाम आने के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। विद्यार्थियों ने स्कूल पहुंचकर अध्यापकों के साथ उत्तीर्ण होने की खुशी मनाई। अध्यापकों, अभिभावकों ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। पूरा दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। वहीं जिला टॉपर के स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। इस बार सीबीएसई का परिणाम पिछले साल की अपेक्षा कम रहा। पिछले साल दसवीं व 12वीं का औसत परिणाम 93 व 95 प्रतिशत रहा। जबकि इस बार 12वीं का परिणाम 89 प्रतिशत और दसवीं का परिणाम 91 प्रतिशत रहा। इस दौरान दसवीं की छात्रा कीर्ति शर्मा ने सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। यदि जिले के की बात की जाए तो सभी स्कूलों का परिणाम ठीक रहा। ऐसे में स्कूल प्रबंधन, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों में खुशी व उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed