फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CBI raids and summons the youth of Tumbi village to headquarters, family missing, Yamunanagar

सीबीआई ने दबिश देकर तुंबी गांव के युवक को नोटिस दे मुख्यालय बुलाया, परिवार लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
CBI raids and summons the youth of Tumbi village to headquarters, family missing, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सोशल साइटों पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री पोस्ट करने को लेकर सीबीआई की टीम ने बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ तुंबी में दबिश दी। टीम ने यहां गांव के नितिन कुमार को नोटिस दिया। जिसमें उसे 19 नवंबर को दिल्ली मुख्य कार्यालय बुलाया गया है। नोटिस के मिलने के बाद से नितिन व उसके परिवार के लोग घर पर नहीं है। कुछ लोग उन्हें लापता बता रहे है तो कुछ लोग उनकी दिल्ली जाने की बात कह रहे है।
परिवार में नितिन कुमार के परिवार में उसका पिता राजकुमार, मां व एक छोटी बहन है। वह खेती बाड़ी करता है। ग्रामीणों का यही कहना है कि कुछ लोग यहां पर आए थे। नोटिस देकर गए थे। इसके बाद कुछ नहीं पता। नितिन व उसका परिवार भी कही गया है।
विज्ञापन

बता दें मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे नितिन के घर पर सीबीआई की टीम ने दबिश की थी। कार में पांच कर्मी आए थे। सीबीआई की दबिश की भनक किसी पुलिस व प्रशासनिक अफसर तक को नहीं लगी। टीम ने नितिन का मोबाइल भी जब्त कर लिया। इसके साथ ही उसे 19 नवंबर को दिल्ली मुख्यालय में आने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed