फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Caution: Shopkeepers are being cheated by showing fake message of payment through app.

सावधान : एप से भुगतान का फर्जी मैसेज दिखा दुकानदारों से हो रही ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Caution: Shopkeepers are being cheated by showing fake message of payment through app.
जगाधरी। अभी तक आपने एटीएम कार्ड पिन, मोबाइल लिंक, स्कैन से ऑनलाइन ठगी के मामले सुने होंगे लेकिन अब फर्जी एप से ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खास तौर पर दुकानदारों को इसका शिकार बनाया जा रहा है। यदि आप दुकानदार हैं और स्कैनर से ऑनलाइन पेमेंट लेते हैं तो सावधान हो जाइए।
विज्ञापन

जिले के कई दुकानदारों से ऑनलाइन पेमेंट के बहाने ठगी की जा चुकी है। एक सप्ताह में इस तरह के आधा दर्जन मामले सामने आए हैं, जिसमें युवक दुकान पर पहुंचकर नोटों का हार खरीदते हैं और फिर फर्जी एप से पेमेंट करते हैं। इसके बाद आरोपी युवक भुगतान का संदेश भी दुकानदार को दिखाते हैं पर खाते में पैसे नहीं जाते। इस तरह की घटनाओं से परेशान दुकानदार अब ऑनलाइन पेमेंट लेने से भी घबराने लगे हैं। व्यापारी अपने साथ हुई ठगी की जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं, ताकि दूसरों को जागरूक किया जा सके। इस दौरान ठगों ने साढौरा, बिलासपुर और शहर में दुकानदार को निशाना बनाया है। ठग युवक दुकान से 5100-5100 रुपये के नोटों के हार लेकर फर्जी एप से पेमेंट कर फरार हो गए। अपने साथ हुई ठगी का पता चलने के बाद दुकानदार ठगों की सीसीटीवी फुटेज व फोटो व्यापारी व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर कर रहे हैं, हालांकि स्वयं ठगी का शिकार हुए दुकानदारों ने अभी तक इस बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी है। इस संबंध में न्यू मार्केट के दुकानदार शानू सहगल, कर्ण नारंग, अमित अरोड़ा ने बताया कि ऐसी ठगी से दुकानदारों में भय व्याप्त है। इसे लेकर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। सभी व्यापारी मिलकर इस संबंध में जल्द पुलिस को शिकायत देंगे।
विज्ञापन


बिलासपुर के तीन दुकानदारों से हुई ठगी
बिलासपुर के तीन दुकानदारों के साथ इस तरह की ठगी हुई है। इस दौरान दो दुकानदारों के साथ एक अप्रैल को और एक दुकानदार के साथ वीरवार को ठगी हुई। बिलासपुर के जनरल स्टोर संचालक पंकज ने बताया कि उनकी दुकान पर एक युवक आया। उसने सबसे बड़ा नोटों का हार दिखाने को कहा। पंकज ने बताया कि उस दौरान उनके पास 5100 रुपये हार का मौजूद था। उन्होंने युवक को दिखाया तो उसने पैक करने को कहा। 5100 रुपये के नोटों के हार की कीमत 5500 रुपये थी। युवक ने ऑनलाइन पेमेंट के लिए स्कैनर मांगा। कोड स्कैन करने के बाद युवक ने अपने मोबाइल पर भुगतान होने का मैसेज दिखाया। फिर वह 5100 रुपये का हार लेकर तेजी से बाहर निकला और बाइक पर फरार हो गया। इस दौरान जब उन्होंने अपना मर्चेंट अकाउंट जांचा तो ठगी का पता चला। इसी तरह युवकों ने बिलासपुर में मां बाला सुंदरी जनरल स्टोर और सिंघला जनरल स्टोर से भी 5100 रुपये के हार लेकर फर्जी एप से भुगतान का मैसेज दिखाकर ठगी कर ली। वहीं साढौरा स्थित कालड़ा जनरल स्टोर के प्रवीण कालड़ा ने बताया कि उनकी दुकान पर एक युवक आया। उसने नोटों का हार दिखाने के लिए कहा। उन्होंने 5100 रुपये का हार दिखाया। युवक ने इससे बड़ा हार दिखाने को कहा, लेकिन उनके पास इससे बड़ा हार तैयार पड़ा था। ऐसे में युवक ने 5100 रुपये वाला वह हार ले लिया और ऑनलाइन पेमेंट करने का कहा। उसने पड़ोसी दुकानदार को भुगतान करने के लिए नंबर दे दिया। युवक ने अपने मोबाइल पर भुगतान पूरा होने का मैसेज दिखाया और हार लेकर तेजी से निकल गया। लेकिन बाद में पता चला कि पड़ोसी दुकानदार के खाते में पैसे नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed