{"_id":"60871aa08ebc3e8d0472a422","slug":"cash-withdrawn-by-forging-signature-on-check-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl683603139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर निकाली नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर निकाली नकदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जालंधर की आसाम प्लाइवुड फर्म की मालिक संदीप कौर के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला ने पति व जेठ पर खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर थाना सेक्टर 17 पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी संदीप कौर ने पुलिस को दी गई शिकायत बताया कि उसकी शादी साल 2010 में दिल्ली के रकाब गंज गुरुद्वारा निवासी जसजीत सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग पंजाब के जालंधर में फेस टू में आकर रहने लगे। ससुराल वालों का जालंधर में कोई कारोबार नहीं था। उनके माता-पिता प्लाइवुड का कारोबार करते हैं। आरोपियों की मदद के लिए उसके पिता ने अपने रुपयों से जालंधर में आसाम प्लाइवुड के नाम से फर्म खुलवा दी।
पति व जेठ जसप्रीत सिंह फर्म का काम देखने लगे। फर्म खुलने के बाद मार्च 2012 में फर्म के नाम से कारपोरेशन बैंक जालंधर में खाता खुलवा दिया गया था। आरोपियों ने दस्तावेजों में उसे फर्म की मालिक बनाया। सारा कारोबार व लेनदेन उसका पति व जेठ करते थे। उसे केवल हस्ताक्षर करने का अधिकार था। जुलाई 2012 में वह अपनी मौसी के घर जगाधरी के सेक्टर 17 में आई थी। तब आरोपी उसके पास दो चेक लेकर आए। आरोपियों ने किसी पार्टी को पेमेंट देने की बात कहकर उसे साइन करने को कहा। उसने पार्टी को देखकर ही साइन करने की बात कही। इसके बाद आरोपी चले गए।
विज्ञापन
कुछ दिनों बाद जब उसने बैंक में जाकर खाते की डिटेल चेक करवाई तो एक अगस्त 2012 को 10 हजार रुपये और पांच दिसंबर 2012 को 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से निकले मिले। जब उसने चेक की जांच फोरेंसिक विशेषज्ञ से करवाई तो उन पर उसके जेठ व पति की लिखावट मिली। आरोप है कि उसके जेठ व पति ने चेक पर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।