फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash stolen by cutting the bag of the pump operator

Yamuna Nagar News: पंप संचालक का बैग काट उड़ाई नकदी

Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen by cutting the bag of the pump operator
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में रुपये निकलवाने आए पेट्रोल पंप संचालक तेलीपुरा निवासी गौरव का बैग काटकर महिला 23 हजार रुपये उड़ा ले गई। महिला बैंक से ही गौरव पर नजर लगाए हुए थी। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। शहर पुलिस ने अज्ञात महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेलीपुरा निवासी गौरव ने बताया कि उनका बाईपास जगाधरी में तेलीपुरा गांव के पास एमएस दरिया किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। वीरवार को वह पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में रुपये निकलवाने आया था। यहां से उसने 23 हजार रुपये निकलवाए और अपने बैग में रख लिए।
विज्ञापन

जब वह बैंक से बाहर निकलने लगा तो उसके आगे एक महिला आकर खड़ी हो गई। तभी पीछे एक महिला ने उसका बैग काटकर अंदर से 23 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। जब वह गाड़ी में बैठने लगा तो उसने बैग कटा हुआ नजर आया। जब बैग की जांच की तो अंदर से रुपये गायब थे। उसने बैंक के अंदर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज से पता चला कि एक महिला बैंक के अंदर उस पर नजर लगाए हुई थी। रुपये निकलवा कर जब वह बैंक से बाहर आया तो उसी महिला ने उसका बैक काटकर रुपये चोरी किए। माना जा रहा है कि उसके आगे आई महिला भी आरोपी महिला की साथी थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed