{"_id":"66a2e762246f8abf8e04f7a4","slug":"cash-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-house-and-shop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122648-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर और दुकान से लाखों की नकदी, गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर और दुकान से लाखों की नकदी, गहने चोरी
Fri, 26 Jul 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने घर व दुकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
सेक्टर-17 निवासी अश्वनी नारंग ने बताया कि वह 22 जुलाई को गुरुग्राम में अपने बेटे के पास चला गया था। अगले दिन पड़ोसी ने फोन पर उसे सूचना दी कि चोरों ने उसके घर की खिड़की तोड़कर चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही वह घर आया। जांच करने पर घर से 15 ग्राम सोने की चेन, चार सोने के टॉप्स, चांदी का सिक्का, 30 हजार रुपये, टूंटियां, घड़ियां व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
उधर, पुराना हमीदा निवासी गुल मोहम्मद ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ही करियाने की दुकान है। वह 22 जुलाई की रातदुकान बंद करके घर चला गया था। अगली सुबह जब वह दुकान पर आया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान के गल्ले से 16 हजार रुपये, उसके भाई सौकत के रखे 70 हजार रुपये व उसके जानकार साजिद का मोबाइल गायब मिला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।