फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and jewelry stolen by breaking the locks of the house

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़कर नकदी, गहने चोरी

Fri, 05 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen by breaking the locks of the house
यमुनानगर। शिवपुरी-बी कॉलोनी में घर के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। थाना गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आशीष ने बताया कि वह 31 अगस्त को दोपहर दो बजे घर में ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गए थे। दो सितंबर की शाम चार बजे जब लौटे तो घर का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, गले का सोने का हार, सात जोड़ी कानों की बालियां, सोने की दो अंगूठियां, 19 चांदी के सिक्के तथा अन्य सामान चोरी था। संवाद
विज्ञापन


दो ट्यूबवेल से चुराया हजारों का सामान

यमुनानगर। बूड़िया में दो ट्यूबवेल से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। किसान की शिकायत पर बूड़िया पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। गांव हडौली निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके बूडिया क्षेत्र में खेत हैं। खेते 31 अगस्त की रात दो ट्यूबवेल से तार, दो स्टार्टर, दो आईटी बॉक्स व अन्य सामान चोरी कर लिए गए। मामला दर्ज कर पुलिस चोरों का सुराग लगा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed