फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and jewellery stolen from the house by breaking the grill

Yamuna Nagar News: ग्रिल तोड़कर मकान से नकदी गहने चोरी

Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from the house by breaking the grill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने सावनपुरी कॉलोनी स्थित घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार नोएडा गया था। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सावनपुरी कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार गर्ग ने बताया कि 21 सितंबर को वह अपनी पत्नी सरिता के साथ घर को ताला लगाकर बेटे राजीव के पास नोएडा चले गए थे। घर की सफाई व गमलों में पानी देने को वह गेट की चाबी पड़ोसी सोनू को देकर गए थे। घर में सफाई करने वाली संगीता जब सोनू से चाबी लेकर सफाई करने उनके घर पहुंची तो खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली।
विज्ञापन

इसकी सूचना तुरंत सोनू ने उसे फोन पर दी। वह तुरंत घर पहुंचा। उसने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। घर में रखी पेटी खुली हुई थी। पेटी से ढाई तोले की सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बालियां, दो अंगूठियां, 500 ग्राम चांदी के सिक्के, चांदी के दो गिलास, चांदी की दो कटोरियां, 10 हजार रुपये व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि चोर खिड़की की ग्रिल तोड़ दीवार फांदकर घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed