फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cases of eye infection on the rise in the Civil Hospital

Yamuna Nagar News: नागरिक अस्पताल में बढ़े आंखों में संक्रमण के मामले

Tue, 17 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cases of eye infection on the rise in the Civil Hospital
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में आंखों की ओपीडी में मरीजों की भीड़। संवाद
यमुनानगर। इन दिनों मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आंखों में लालिमा, जलन और सूजन की शिकायत लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक रोजाना करीब 1500 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से लगभग 250 मरीज आंखों से जुड़ी समस्याओं, विशेषकर आई फ्लू के लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव, वातावरण में धूल और संक्रमण के कारण यह समस्या तेजी से फैल रही है। चिकित्सकों के मुताबिक आई फ्लू एक संक्रामक समस्या है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या उसकी उपयोग की वस्तुओं के इस्तेमाल से भी फैल सकती है। इसके सामान्य लक्षणों में आंखों का लाल होना, आंखों से पानी आना, खुजली होना, जलन महसूस होना और पलकों में सूजन शामिल है।
विज्ञापन

कई मामलों में मरीजों को रोशनी में देखने में भी परेशानी होती है। ऐसे में आई फ्लू से बचाव के लिए लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आंखों को गंदे हाथों से न छूएं, व्यक्तिगत तौलिया या रूमाल का ही इस्तेमाल करें और धूल भरे स्थानों से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed