फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against the accused for performing tantric action by lifting half-burnt limbs from the pyre

जलती चिता से शव के अंग उठाकर तांत्रिक विद्या करने का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the accused for performing tantric action by lifting half-burnt limbs from the pyre
जलती चिता से शव के अधजले अंग उठाकर उसके साथ तांत्रिक क्रिया करने के आरोप में पुलिस ने गांव सबीलपुर के अजमेर उर्फ नन्हा के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन माह पूर्व इस मामले में सबीलपुर के बसंत की ओर से शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

शिकायत में बसंत ने बताया था कि उसके बेटे विशाल की शादी के दिन ही (19 सितंबर 2021) मौत हो गई थी। उस समय कुछ ग्रामीणों ने विशाल की मौत के लिए अजमेर उर्फ नन्हा की ओर से किए गए टोने-टोटके को कारण बताया था। लेकिन उन्हें तब इस पर विश्वास हुआ जब चिता पर जलते शव के कुछ अंगों को आरोपी अजमेर उठाकर जंगल की ओर ले गया था। इस बारे में पुलिस को शिकायत देने के बाद मिर्जापुर के जंगल से अधजले अंग बरामद किए गए थे। यही नहीं पुलिस की जांच के दौरान अजमेर के मोबाइल की लोकेशन भी उस रात श्मशान घाट की मिली थी। इसके बावजूद पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बसंत ने इस बाबत एसपी को शिकायत की तो पुलिस ने अजमेर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बसंत ने आरोपी तांत्रिक से परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान का खतरा बताया है। उधर, साढौरा थाने के एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि बसंत की शिकायत पर अजमेर उर्फ नन्हा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इनसर्ट
अजमेर पर हमले के आरोप में हुआ था बसंत के बेटे सहित दो पर केस दर्ज
साढौरा। जलती चिता से अंग उठाने के आरोपी अजमेर पर 13 मार्च को जानलेवा हमला हुआ था। तब पुलिस ने अजमेर की शिकायत पर बसंत के बेटे रामशरण और उसके दो साथियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। अजमेर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि साढौरा के पूजा पैलेस के पास रामशरण और उसके दो साथियों ने जबरन उसकी बाइक को रुकवाया। इसके बाद तेज हथियारों से उस पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed