फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against suspended sarpanch for giving fake age certificate, Yamunanagar

आयु का फर्जी प्रमाणपत्र देने के आरोप में निलंबित सरपंच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against suspended sarpanch for giving fake age certificate, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी खंड की ग्राम पंचायत भोजपुर की निलंबित महिला सरपंच चंद्रावती पर पंचायती चुनाव के समय आयु का फर्जी पत्र देने के आरोप में थाना सदर जगाधरी पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। महिला ने चुनाव के समय दसवीं का प्रमाणपत्र दिया था।
प्रमाणपत्र में उसने अपनी उम्र 21 साल दिखाई थी। मामले की जांच में प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर साल 2018 में महिला सरपंच को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद जगाधरी बीडीपीओ ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया गया था। अब आदेश के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी बीडीपीओ दिनेश कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2016 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे। ग्राम पंचायत भोजपुर के सरपंच पद के लिए चंद्रावती ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दौरान आयु के दस्तावेजों में चंद्रावती ने अपना दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र जमा करवाया था। चुनाव में चंद्रावती की जीत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने चंद्रावती की उम्र पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया था और चंद्रावती की कम आयु को लेकर उपायुक्त को शिकायत दी थी। इस पर पंचायती विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की। जांच में दसवीं का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। इस प्रमाण पत्र में चंद्रावती की आयु 21 वर्ष दिखाई गई थी। उत्तर प्रदेश के मथुरा से बनवाया गया यह प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद चंद्रावती को निलंबित कर दिया गया था।
इसके बाद ग्राम पंचायत की पंच गुरमीत कौर को सरपंच चुना गया था। चंद्रावती के सरपंच पद से निलंबित होने के बाद उस पर कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई थी। इस पर दूसरे पक्ष के लोग अदालत में चले गए। अदालत ने पुलिस को चंद्रावती के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद सदर जगाधरी पुलिस ने बीडीपीओ दिनेश शर्मा की शिकायत पर चंद्रावती के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

मामले में चंद्रावती के पति मंगतराम का कहना है कि उन्हें चुनावी रंजिश के चलते फंसाया जा रहा है। उन्होंने कोई भी गलत कार्य नहीं किया और न ही गलत दस्तावेज दिए। वह हर जांच के लिए तैयार हैं। जांच में वे अपने बेगुनाह होने के सुबूत रखेंगे। वहीं थाना सदर जगाधरी प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि आरोपी महिला चंद्रावती पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed