{"_id":"61b6535967b50c623f273145","slug":"case-registered-against-outgoing-sarpanch-of-kadkauli-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl92548524","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़कौली के निवर्तमान सरपंच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़कौली के निवर्तमान सरपंच पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेसी
छछरौली। कड़कौली के निवर्तमान सरपंच पर बीसी चौपाल निर्माण व विकास कार्यों में 257000 की गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पर बीडीपीओ छछरौली की शिकायत पर की है।
छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बीडीपीओ जोगेश कुमार ने बताया कि कड़कौली गांव में बीसी चौपाल निर्माण व अन्य विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों की ोर से सीएम विंडो पर शिकायत दी गई थी। एसडीम बिलासपुर ने आरोपों की जांच की थी। सरपंच पर लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए। जांच में विकास कार्यों पर किए गए खर्च का ब्योरा सरपंच सही से नहीं दे पाए और न ही कोई दस्तावेज जांच में पेश कर सके।
इस पर सरपंच को दो लाख 57 हजार का रिकवरी नोटिस भेजा गया है और निवर्तमान सरपंच हरविंद्र सिंह के खिलाफ पंचायत फंड को लेकर धोखाधड़ी की शिकायत की गई है। निवर्तमान सरपंच ने न तो रिकवरी के रुपये जमा करवाएं और न ही नोटिस का जवाब दिया। इस पर बीडीपीओ की तरफ से शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी निवर्तमान सरपंच हरविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। थाना छछरौली प्रभारी सतीश का कहना है कि बीडीपीओ जोगेश कुमार की शिकायत पर कड़कौली के निवर्तमान सरपंच हरविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं गांव कड़कौली के निवर्तमान सरपंच हरविंद्र सिंह का कहना है कि मामले को लेकर एसडीएम बिलासपुर ने जांच की है। उन्होंने कहा कि उनको सिर्फ एक दिन पहले रिकवरी का नोटिस मिला था। नोटिस में एक सप्ताह का समय दिया गया है और नोटिस देने के अगले दिन ही बीडीपीओ छछरौली ने राजनीतिक दबाव में आकर थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।