फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against four unidentified miscreants for attacking and firing on brother of Congress leader

कांग्रेसी नेता के भाई पर हमला व फायरिंग करने के आरोप में चार अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four unidentified miscreants for attacking and firing on brother of Congress leader
यमुनानगर/रादौर। कांग्रेस नेता संग्राम राणा के बड़े भाई विजयपाल पर डंडों से हमला कर लूटने का प्रयास करने वाले चार अज्ञात युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव पालेवाला निवासी विजय पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को उसके बेटे मनीष की शादी है। शुक्रवार की रात को लगभग साढ़े आठ बजे वह अपनी बाइक से बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव कांजनू से आधा किलोमीटर दूर पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास पहुंचे, तभी झाड़ियों में छिपकर बैठे चार बदमाश सामने आ गए और उसे पकड़कर मारपीट की। बदमाशों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर पर भी डंडे से वार किया। लेकिन सिर पर हेलमेट होने के कारण उसे सिर में चोट नहीं लगी। इसके बाद बदमाशों ने उसको बाइक से जबरन नीचे गिराकर उस पर डंडों से हमला किया। हमलावरों ने उसकी मोबाइल और जेब से रुपये लूटने की कोशिश की। लेकिन तभी बाइक पर सवार होकर एक दूधिया आया। जिसे देखकर बदमाश फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। दूधिये ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया।
विज्ञापन

थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह ने बताया कि मामले में चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed