फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against foreman on complaint of employee injured due to electrocution

करंट लगने से घायल हुए कर्मचारी की शिकायत पर फोरमैन के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against foreman on complaint of employee injured due to electrocution
(यमुनानगर) जठलाना। सात मई को गांव संधाला में बिजली का करंट लगने से घायल हुए डीसी रेट पर लगे कर्मचारी ने निगम के फोरमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में घायल हुए कर्मचारी अरुण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर फोरमैन जयमल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इंद्री के गांव बुढ़नपुर खालसा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह करीब सात वर्ष से उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम में डीसी रेट पर कार्यरत है। तीन वर्ष से जठलाना फीडर में गुमथला एरिया में कार्य करता है। छह मई को एएलएम सतबीर सिंह ने उसे संधाला के नजदीक महेंद्र सिंह के ट्यूबवेल के तार खंभे से टूटने संबंधी सूचना दी थी। जिसके बाद वह एएलएम सतबीर के साथ मौके पर पहुंचा और तार टूटने के कारण कोई दुर्घटना न हो इसके लिए उन्होंने परमिट लेकर तार के जंपर खोल दिए। सात मई की दोपहर करीब एक बजे टूटे तार जोड़ने के लिए वह मौके पर पहुंचे। एएलएम सतबीर सिंह ने फोरमैन जयमल को फोन कर परमिट लेने के बारे में पूछा, तो जयमल ने कहा कि परमिट हो गया है, वह खंभे पर जंपर लगा सकते हैं। जिसके बाद वह बिजली के पोल पर टूटे तार को जोड़ने लगा तो उसे बिजली का करंट लगा। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गया। जमीन पर गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फोरमैन की लापरवाही से वह हादसे का शिकार हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed