फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case on woman and two sons for setting fire

Yamuna Nagar News: आग लगाने के आरोप में महिला व दो बेटों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Case on woman and two sons for setting fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गन्ने के बीज, कीटनाशक व खाद को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला व उसके दो बेटों पर केस दर्ज किया है। मामला 12 अप्रैल का गांव चुहुड़पुर कलां का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव चुहुड़पुर कलां निवासी गुरदेव सिंह ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही कुछ जमीन है। 29 मार्च को उसने अपनी जमीन गुरमल सिंह को 40 हजार रुपये सालाना ठेके पर दी हुई है। 12 अप्रैल की सुबह वह जमीन में गन्ना बिजाई के लिए गया था। उसने गन्ने का बीज, खाद व दवाई वहीं पर रखी हुई थी। उसी समय गांव की ही हरजीत कौर अपने बेटे वीरेंद्र सिंह व सुखपाल सिंह के साथ उसके खेत में आए। जब वह गन्ना बिजने लगा तो आरोपियों ने आते ही उसके बीज, खाद व दवाई को आग लगा दी। उसने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे आग बुझाने नहीं दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उससे बहस की और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में आरोपी हरजीत कौर व उसके दोनों बेटों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed