फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case of murder of married woman against in-laws along with husband

Yamuna Nagar News: पति समेत ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of married woman against in-laws along with husband
पुराना हमीदा की कृष्णा कॉलोनी निवासी सितारा-35 की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। इससे पहले परिजनों ने सितारा के पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में जिला सहारनपुर के संसारपुर गांव के इमरान और इसरार ने बताया कि उनकी बहन सितारा के साथ उसका पति अकरम व ससुराल पक्ष के अन्य लोग अक्सर मारपीट करते थे। उसका पति सितारा को मार कर दूसरा निकाह करना चाहता था। इसमें उसके ससुराल वाले भी साथ देते थे। यही कारण है कि आरोपी मानसिक तौर पर सितारा को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कई बार सितारा के पति और अन्य को समझाया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 26 अक्तूबर की रात उन्हें पता चला कि ससुराल वालों ने दुपट्टे से गला घोंटकर सितारा की हत्या कर दी है और गुपचुप तरीके से शव को दफनाने की तैयारी हो रही है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इस संबंध में शहर यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि विवाहिता के भाइयों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अकरम सहित अकबर, इनाम, इमराम, इस्लाम, काटो, कालू उर्फ सलमान नाई, लंगड़ी, गूंगी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed