फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case of assault on mother-in-law and daughter-in-law after entering the house

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर सास और पुत्रवधू से मारपीट में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Case of assault on mother-in-law and daughter-in-law after entering the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की हनुमान कॉलोनी में दामाद ने घर में घुसकर सास व उसकी पुत्रवधू से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कॉलोनी निवासी आरती की शिकायत पर आरोपी कमालपुर टापू निवासी नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हनुमान कॉलोनी निवासी आरती ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ननद कविता रानी की शादी साल 2016 में कमालपुर टापू निवासी नितिन के साथ हुई थी। शादी से उसकी ननद के पास आठ साल का एक लड़का है। आरोप है कि 10 दिसंबर 2023 को आरोपी नितिन ने उसकी ननद से मारपीट करके घर से निकाल दिया था। तब से उसकी ननद उनके पास ही रह रही है। 20 मार्च की शाम करीब छह बजे वह और उसकी सास घर पर मौजूद थे। उसी समय उसकी ननद का पति नितिन नशे में धुत होकर उनके घर पर आया। आते ही आरोपी ने उसके व उसकी सास से मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed