फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed for raping a teenager by mixing intoxicants in a cold drink

जन्मदिन के बहाने कैफे में बुलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed for raping a teenager by mixing intoxicants in a cold drink
11वीं कक्षा की छात्रा को शादी का झांसा देकर युवक सहारनपुर स्थित एक होटल में ले गया, जहां आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। यही नहीं आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। किशोरी की मां की ओर से इस संबंध में मिली शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। नवंबर 2019 में उसकी नाबालिग बेटी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई थी, जहां उसकी मुलाकात लुधियाना के संतोष नगर निवासी हिमांशु से हुई थी। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को परेशान करने लगा। उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बातचीत करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील फोटो खींच ली, जिसके आधार पर आरोपी ब्लैकमेल कर मिलने का दबाव बनाने लगा। करीब तीन माह पहले आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर सहारनपुर के एक होटल में ले गया, जहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन

मां गई थी मायके, 12 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म का प्रयास
छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां व्यक्ति ने अपनी 12 साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय पीड़िता की मां अपने मायके गई हुई थी। इस दौरान पिता के चंगुल से निकलकर पीड़िता अपनी ताई के पास पहुंची और आपबीती बताई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके देवर की 14 साल पहले शादी हुई थी। शादी से उसके पास चार बेटियां व एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 12 साल की है, जो क्षेत्र के स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। उसका देवर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता है। इसके चलते 10 दिन पहले उसकी देवरानी अपने मायके गई थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे उसके देवर ने अपनी 12 साल की बेटी को अपने पास बुलाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह उसकी बेटी अपने पिता के चंगुल से निकलकर उसके पास आई और उसे आपबीती बताई। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed