फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against two for making fake property ID

Yamuna Nagar News: फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के आरोप में दो पर केस दर्ज

Thu, 12 Jun 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Jun 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two for making fake property ID
यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र के गढ़ी मुंडो में एक व्यक्ति ने दो लोगों पर फर्जी तरीके से जमीन की प्राॅपर्टी आईडी बनवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप शर्मिला व उज्जवल गोयल पर लगा है।
इन दोनों ने जमीन की अलग-अलग प्रॉपर्टी आईडी बनवाई हुई है। इसका पता भी तब लगा जब असली मालिक ने ऑनलाइन आवेदन किया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जगाधरी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उसकी व उसकी बहनों की गढ़ी मुंडो दुर्गा गार्डन में पांच बीघा 15 बिसवा जमीन है। जब प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया तो पता लगा कि शर्मिला नरूला व उज्जवल गोयल के नाम से पहले ही इस जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बनी हुई है।

शर्मिला के नाम पर 1केकेडब्ल्यू4556 व उज्जवल के नाम 1के4डब्ल्यूसी81 आईडी बनी हुई है।
आरोप है कि दोनों ने जमीन हथियाने की नीयत से उनकी जमीन की फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनवाई। जबकि इस जमीन की जमाबंदी उसके व उसकी बहनों के नाम पर है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed