फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against seven people including three women in dowry harassment case

दहेज उत्पीड़न मामले में तीन महिलाओं समेत सात लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people including three women in dowry harassment case
रादौर। एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गुमथला की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल 2017 को उसकी शादी शिवकुमार निवासी फर्कपुर के साथ हुई थी। शादी में उसके माता पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। शादी में उसके माता पिता ने लगभग 11 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन शादी के बाद उसके पति शिवकुमार, ससुर धर्मपाल, सास सरिता रानी, देवर संजू, मौसी रानी, ननद मोना, ननदोई राकेश निवासी नजदीक बस स्टैंड, रादौर ने दहेज की मांग को लेकर उसे तंग करना शुरू कर दिया। उसे बताया गया था कि उसका पति दांतों का डॉक्टर है। उपरोक्त लोगों की बातों में आकर उसके माता पिता ने उसकी शादी शिवकुमार से करवा दी। शादी के बाद उसे दो लड़के पैदा हुए। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे कार व बाइक लाने की मांग की। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। कम दहेज लाने पर उसे ताना मारे गये। जिसके बाद मामले को लेकर पंचायत हुई। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed