{"_id":"62b6247112c42734b70b69a4","slug":"case-filed-against-nine-people-accused-of-cutting-trees-yamuna-nagar-news-knl1125671200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने का आरोप, नौ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने का आरोप, नौ लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाऊवाला निवासी बलदेव ने नौ लोगों पर उसके खेत से पापुलर के 45 पेड़ चोरी से काटने व विरोध जताने पर तलवार दिखाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले करीब नौ माह पहले का है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।
चाऊवाला निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि उसकी गांव रामखेडी में लगभग तीन कनाल 11 मरले मलकीयत की जमीन है। उसकी गिरदावरी उसी के नाम है। इसमें से एक कनाल 19 मरले जमीन में उसने 45 पेड़ पापुलर के लगाए हुए थे । जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये थी । आरोप है कि दो अक्तूबर 2021 की रात को उसकी जमीन में लगे पापुलर के पेड़ उनके गांव के ही अंग्रेज सिंह, उसके बेटे आजाद सिंह, गुमदूर सिंह, टिक्का सिंह, साहब सिंह, सूरज, गुरदीप सिंह और फेरूवाला निवासी लवप्रीत सिंह व रामखेड़ी निवासी जैंटा ने मिली भगत करके काट लिए। पता चलने पर अगली सुबह वह खेत में गया तो आरोपी लकड़ी को ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लोड कर रहे थे। जब उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने तलवार, लकड़ी काटने कुल्हाड़े, गंडासियां दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। वह जान बचाकर अपने घर पहुंची। इसकी शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने अदालत में याचिका दायर की। अदालत के आदेश पर बिलासपुर पुलिस ने अब सभी नौ आरोपियों के खिलाफ चोरी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।