फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against four in-laws including lecturer husband

Yamuna Nagar News: लेक्चरार पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Apr 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four in-laws including lecturer husband
यमुनानगर। थापर कॉलोनी निवासी महिला ने अपने लेक्चरार पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थापर कॉलोनी निवासी मुगधा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में भिवानी के विकास नगर निवासी लेक्चरार तरूण ग्रोवर के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बाद में पता लगा कि पति शुगर की बीमारी से ग्रसित है। वह इंसुलिन लेता है। शादी के दौरान आरोपी ससुरालियों ने यह बात छिपाई थी। आरोपी उससे दहेज को लेकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इस बारे में मायके वालों को बताया तो पंचायत हुई। इसके कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में पति का ट्रांसफर राजस्थान हो गया। वहां आरोपी शराब पीकर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। बाद में आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला के पति तरुण ग्रोवर, ससुर जगदीश ग्रोवर, सास कमलेश व ननद नई दिल्ली के आदर्श नगर निवासी हर्ष पाहवा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed