फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against couple accused of taking police personnel hostage

पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने के आरोपी दंपती पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against couple accused of taking police personnel hostage
फर्कपुर की कृष्णा कॉलोनी में तीन पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बता दे कि एक केस में शुक्रवार को फर्कपुर थाना के तीन कर्मचारी कृष्णा कॉलोनी में एक आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे। तभी वहां एक महिला व उसके पति ने उन पर आरोप लगाते हुए उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। कर्मचारियों को बंधक बनाने की सूचना मिलने के बाद थाना फर्कपुर और गांधीनगर से भी कर्मचारी पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया था कि वह कपड़े बदल रही थी और पुलिस कर्मचारी सीधे उसके कमरे में घुस आए। वहीं महिला ने कहा कि इस दौरान पुलिस के पास कोई सर्च वारंट नहीं था और न ही महिला कर्मचारी उनके साथ थी। करीब दो घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामा में पुलिस को घर मालिक व महिला को समझाना भारी पड़ गया। इस हंगामे के बाद पहुंची फोर्स में भी महिला कर्मचारियों को साथ नहीं लिया गया। दरअसल थाना फर्कपुर पुलिस ने एक मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है और उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने शुक्रवार को उसके घर पहुंची थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी घर में ही है। जिसके बाद वह घर उसके पहुंचे। यहां पर मेन गेट खुला हुआ था और उन्होंने युवक के पिता का नाम लेकर आवाज लगाई। दल सिंह ने बताया कि युवक के पिता ने ही उन्हें अंदर बुलाया और मेन गेट बंद कर दिया। वहीं आरोपी की मां शोर मचाने और चिल्ला कर बोलने लगी। महिला ने उन्हें धमकी दी कि वे उसके घर में बिना अनुमति कैसे आए हैं। दलसिंह ने बताया कि महिला पति के साथ पहले से ही योजना बद्ध तरीके से इसके लिए तैयार थी। उन्हें ऐसा आरोप लगने का अंदेशा था, इसलिए उन्होंने पहले ही वीडियो बना ली थी। पुलिस कर्मचारियों को बंधक बनाने की सूचना जब थाने पहुंची तो फर्कपुर व गांधीनगर थानों से पुलिस बल भेजा गया। यहां काफी समझाने के बाद कर्मचारियों को छुड़वाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी दंपती के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- भूपिंद्र सिंह राणा, थाना प्रभारी, फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed