फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against a youth accused of raping a teenager

Yamuna Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी युवक पर केस

Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against a youth accused of raping a teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन पहले घर से अचानक लापता हुई 13 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक युवक बहलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया था। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अंबाला के रहने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला थाना फर्कपुर क्षेत्र का है। दो दिन पहले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी 13 साल की बेटी घर से लापता हो गई है। पुलिस ने तुरंत ही अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। जब किशोरी से पूछा तो किशोरी ने बताया कि उसकी अंबाला के रहने वाले एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। युवक उसके अपने साथ ले गया था। एक कमरे में उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ थाना फर्कपुर जनकराज ने बताया कि आरोपी किशोरी को बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed