फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against seven for grabbing Panchayat land

Yamuna Nagar News: पंचायती जमीन कब्जाने के आरोप में सात पर केस

Fri, 26 Apr 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Case against seven for grabbing Panchayat land
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सदर थाना क्षेत्र के मैहलावाली गांव में पंचायती जमीन पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखकर कर अवैध कब्जा करने व गांव का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई सदर जगाधरी पुलिस ने सरपंच धर्मपाल की शिकायत पर की है।
सरपंच धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अप्रैल की रात को कुछ लोगों ने गांव के रविदास मंदिर से बाबा साहेब डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर पंचायती जमीन पर रख दी थी। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने उन्हें समझाया कि यह जगह डिस्पेंसरी के लिए प्रस्तावित है। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा रखकर कब्जा न करें। लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इस तरह से बाबा साहेब की प्रतिमा को डिस्पेंसरी के लिए प्रस्तावित जगह पर जबरन रखकर नाजायज कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे गांव का माहौल खराब हो सकता है। इस शिकायत पर सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार, कुलदीप चंद, फकीर चंद, मनोज कुमार, धर्मबीर, श्याम लाल व विक्की पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही डीडीपीओ नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पंचायती जमीन को खाली कराने गए थे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर समझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन यहां बाबा साहेब की प्रतिमा रखने वाले पक्ष के लोग विरोध करने लग गए थे। किसी तरह मामले का सुलझाया गया था। अब सदर जगाधरी पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed