{"_id":"697ba9d0cbc4d1bfe006ecc4","slug":"career-guidance-week-starts-on-february-2nd-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150608-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में दो फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में दो फरवरी से
Fri, 30 Jan 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छात्रों के भविष्य निर्माण और उन्हें सही कॅरिअर विकल्प चुनने में मदद देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 2 फरवरी से 6 फरवरी तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्कूलों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में आयोजित होगा, जिसमें 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र भाग लेंगे।
डीसी प्रीति ने विज्ञप्ति में बताया कि व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य छात्रों को 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक, व्यावसायिक और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी देना है, ताकि वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सही करियर का चयन कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सही मार्गदर्शन छात्रों के लिए बेहद जरूरी है।
वहीं, जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने भी बताया कि व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान छात्रों को उनके संकाय के अनुसार प्रमुख क्षेत्रों और कोर्सों की जानकारी दी जाएगी। विज्ञान संकाय के छात्रों को इंजीनियरिंग, बीटेक व डिप्लोमा कोर्स, मेडिकल क्षेत्र में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, नर्सिंग, बीएससी, फार्मेसी सहित रक्षा सेवाओं में एनडीए और सीडीएस जैसे विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
कॉमर्स संकाय के छात्रों को बीकॉम, बीबीए, बीसीए, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेट्री, बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े कोर्सों से अवगत कराया जाएगा, जबकि आर्ट संकाय के छात्रों को बीए, एलएलबी, बीएड, पत्रकारिता, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, सामाजिक कार्य और ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आईटीआई ट्रेड जैसे इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, पॉलिटेक्निकल डिप्लोमा तथा कंप्यूटर कोर्स टैली, डीसीए, पीजीडीसीए और ग्राफिक डिजाइनिंग के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।