फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car rider dies in road accident, girl injured

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में कार सवार की मौत, युवती घायल

Fri, 27 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Car rider dies in road accident, girl injured
छछरौली। प्रतापनगर मार्ग पर छछरौली के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत हो गई, जबकि युवती घायल हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ईस्ट भाटिया नगर निवासी महक रानी ने बताया कि वह अपने परिचित गगन शर्मा के साथ कार में किसी काम से प्रताप नगर जा रही थी। प्रतापनगर रोड छछरौली के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे वह दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक भाग गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान गगन शर्मा की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन



बाइक की टक्कर से अधेड़ की गई जान
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आस्था कालेज के पास बाइक सवार ने अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सारण गांव निवासी 55 वर्षीय सोहन लाल के रूप में हुई है। वहीं आरोपी बाइक चालक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नितिन ने बताया कि उसके पिता बुधवार को किसी काम से बाहर गएथे। लौटते समय आस्था कालेज के पास बाइक सवार प्रिंस ने पिता को टक्कर मार दी। उन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed