फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car rider absconded by giving fake note to petrol pump worker, Yamunanagar

पेट्रोल पंप कर्मी को नकली नोट देकर कार सवार फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Car rider absconded by giving fake note to petrol pump worker, Yamunanagar
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपियों की कार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जगाधरी मार्ग पर गांव चंगनौली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार की देर रात कार सवार तीन युवक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को नकली नोट देकर फरार हो गए। कर्मचारियों ने कार का पीछा किया किया। इसके बाद भी आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया।
पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि सोमवार देर रात लगभग साढ़े आठ बजे एक आई-10 कार पेट्रोल पंप की मशीन के पास आकर रुकी। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। कार में चालक के साथ बैठे एक युवक ने कार की टंकी को पेट्रोल से फुल भरने के लिए बोला। कार की टंकी फुल होते ही कर्मचारी ने पेट्रोल के 1800 रुपये देने को कहा। कार में चालक के पास बैठे व्यक्ति ने अपनी जेब से 12 नोट निकाल कर दिए, जिसमें चार नोट 50 रुपये के और आठ नोट 200 रुपये के थे।
विज्ञापन

नोट देते ही कार चालक ने कार को चलाना शुरू कर दिया। कर्मचारी ने नोटों की जांच की तो पता चला कि 50 के चार नोट असली थे, बाकि 200 के 8 नोट नकली थे। 200 के नोट की जांच करने पर पता चला कि सभी नोट एक ही नंबर के है। कर्मचारियों ने तुरंत कार का पीछा किया व पुलिस को सूचित किया। कार सवारों का कुछ पता नही चल पाया। आसपास के लोगों से भी बातचीत की, लेकिन कार सवार आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed