फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car parked at home, amount deducted from toll tax through FASTag

घर पर खड़ी कार, फास्टैग के जरिए टोल टैक्स से कटी राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Car parked at home, amount deducted from toll tax through FASTag
छछरौली। खड़ी कार से भी फास्टैग के जरिए राशि कट सकती है। जी हां! चौंकिए मत यह सही है। शेरपुर के रहने वाले विनीत कुमार के साथ तो ऐसा ही हुआ है। जब टोल अधिकारियों ने शिकायतकर्ता की नहीं सुनी तो उसने सीएम विंडो पर इस संबंध में शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पास क्रेटा कार है, जिसका नंबर एचआर 71ई 0024 है। इस कार पर फास्टैग लगा हुआ है जो कि उनके मोबाइल नंबर 9813271008 से जुड़ा हुआ है। फास्टैग जो उनकी गाड़ी पर लगा है वह दो साल के लिए वैध है और कार उनके भाई संदीप कुमार के नाम है। छह फरवरी को उनके खाते से 80 रुपये फास्टैग चार्ज के नाम पर काटे गए हैं, जबकि पिछले चार-पांच दिन से उनकी कार घर पर ही खड़ी है। वह किसी भी टोल टैक्स से नहीं गुजरी। इसके बारे में जब टोल टैक्स कर्मचारी व अधिकारियों से जाकर बात की गई तो वह मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हुए। शिकायतकर्ता ने अब मुख्यमंत्री को सीएम विंडो पर शिकायत देकर जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed