{"_id":"67dc776ce1a5b3ba6c064b12","slug":"car-lost-control-and-fell-into-a-ditch-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134791-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे से जा रहे पत्थरों से भरे डंपर से बचते हुए एक कार अनियंत्रित होकर अराइयांवाला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चालक ने डायल 112 को सूचना दी। कार चालक ने डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शाहाबाद निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब जा रहे थे। इस दौरान गांव अराइयांवाला के पास हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रहे डंपर से एक बड़ा पत्थर सड़क पर गिर गया। पत्थर से बचने के चक्कर में उनकी कार सड़क से नीचे खाई में उतर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सहायता उपलब्ध करवाई। धर्मपाल ने बताया कि यदि उनका पत्थर पर ध्यान नहीं देते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन