फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car driver dies due to collision with speeding dumper

Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार चालक की मौत

Tue, 27 Feb 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Car driver dies due to collision with speeding dumper
जगाधरी। जगाधरी के नये बाईपास पर भाटली गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक छप्पर थाना क्षेत्र के गांव थम्बिडयान का माजरा निवासी 35 वर्षीय जोनी की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थम्बिडयान का माजरा निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरएमपी डॉक्टर है। अंबली खेड़ा गांव में उसकी दुकान है। रविवार को उसका भतीजा जोनी कार से जगाधरी आया था। घर लाैटते समय नये बाईपास पर गुलाब नगर चौक और भाटली गांव के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने उसके भतीजे की कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार सड़क किनारे चली गई। इस हादसे में उसके भतीजे जोनी को गंभीर चोटें आई। इस मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और बड़ी मुश्किल से लोगों ने कार में फंसे उसके भतीजे को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed