फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car coming from wrong direction hit two bike riders, one died

गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Car coming from wrong direction hit two bike riders, one died
यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर यमुना नदी पुल के पास गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दामला स्थित बैटरी निर्माता फैक्टरी से छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव भिक्खनपुर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव छप्पर चीड़ी निवासी नितिन कुमार ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और भिक्खनपुर निवासी मनोज कुमार (24) दामला स्थित एडविन बैटरी निर्माता फैक्टरी में काम करते थे। शनिवार रात को वे दोनों बाइक से नाइट ड्यूटी पर फैक्टरी आए थे। तड़के करीब पांच बजे ड्यूटी खत्म कर वे बाइक से घर जा रहे थे। बाइक मनोज चला रहा था, जबकि वह उसके पीछे बैठा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 (कैल कलानौर बाईपास) पर जब वे यमुना नदी के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही एक मारुति कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कुछ देर रुका, इसके बाद फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। एंबुलेंस की मदद से लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित किया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव मनोज के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
इनसेट
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल-
यमुनानगर। बुड़िया क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी राजबीर ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई ऋषिपाल का लड़का रवि कुमार जगाधरी में फर्नीचर का काम करता है। एक फरवरी को उसका भतीजा रवि काम के सिलसिले में जगाधरी बस स्टैंड के पास गया था। वहां से काम समाप्त कर वह दुकान पर लौट रहा था। मटका चौक के पास उसका भतीजा मुड़ने लगा, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से उसका भतीजा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भतीजे को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed