फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car collides with tree, couple and girl injured

Yamuna Nagar News: पेड़ से टकराई कार, दंपती और बच्ची घायल

Sat, 20 Jul 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, couple and girl injured
यमुनानगर। शहर के गाबा अस्पताल के पास कार ने एक्टिवा व एक अन्य आल्टो कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार उपायुक्त आवास के पास पेड़ से टकरा गई। कार की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार दंपती व उनकी आठ वर्षीय बेटी घायल हो गई। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

संत नगर छोटी लाइन निवासी नवनीत कुमार ने बताया कि वह वीरवार शाम को अपनी पत्नी व आठ वर्षीय लड़की के साथ अंसल टाउन में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। रात को साढ़े 11 बजे जब वह वापस लौट रहे थे तो गाबा अस्पताल के पास अनियंत्रित कार चालक ने उनकी एक्टिवा व अन्य आल्टो कार को टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद कार उपायुक्त आवास के पास सड़क किराने खड़े पेड़ से टकरा गई। कार को विष्णु गार्डन जगाधरी निवासी संग्राम चला रहा था। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


वहीं ट्रक अड्डे पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह और पुराना हमीदा निवासी धर्मवीर बिशनदास नैयर फैक्टरी में काम करते हैं। वह शाम को फैक्टरी से छुट्टी करके साइकिलों पर घर आ रहे थे। जब वह ट्रक अड्डे पर पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने धर्मवीर की साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया धर्मवीर के ऊपर से निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने लोगों की सहायता से धर्मवीर को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed