फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car and bike riders killed in road accidents

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में कार और बाइक सवार की गई जान

Sat, 15 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car and bike riders killed in road accidents
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में विलखते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/साढौरा। जिले अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में कार व बाइक सवार की मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए। जिला पुलिस ने दोनों मामलों में मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
गांव सादिकपुर के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार लावारिस गाय को बचाने को लेकर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद पेड़ से जा टकराई। कार में गांव सरावां के तीन युवक सवार थे। इस दुर्घटना में कार चालक कर्ण सिंह चहल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सरावां के ही भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह और जसदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों युवक रात को कार में सवार होकर गांव हवेली से लौट रहे थे। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और युवक अंदर फंस गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सक ने कर्ण सिंह को मृत घोषित कर दिया। गुरविंदर व जसदीप सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद मुलाना के एमएम अस्पताल रेफर कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में जगाधरी पांवटा साहिब हाईवे पर गांव कालेश्वर के नजदीक स्थित चौधरी ढाबे के पास बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में प्रतापनगर निवासी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि उसका रिश्तेदार मलकीत व दिलीप वीरवार को दोपहर 12 बजे किसी काम से जा रहे थे।

जब वह गांव कलेसर के नजदीक चौधरी ढाबे के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही बाइक ने उन दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने मलकीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। दिलीप का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed