फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Candidates gave FCI exam at 46 centers, made strong arrangements

46 केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने दी एफसीआई की परीक्षा, रहे पुख्ता बंदोबस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Candidates gave FCI exam at 46 centers, made strong arrangements
यमुनानगर। भारतीय खाद्य निगम की ओर से रविवार को चौकीदार पद की परीक्षा करवाई। निगम की ओर से कुल 380 पदों के लिए परीक्षा ली गई। यह परीक्षा निजी एजेंसी के माध्यम से करवाई गई। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा के लिए केवल केंद्र निर्धारित किए गए थे। इसके लिए जिले में कुल 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा सुबह व शाम दो सत्रों में हुई।
विज्ञापन

प्रात: सत्र की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को साढ़े आठ बजे केंद्र पर पहुंचना था। प्रथम सत्र में परीक्षा सुबह साढ़े आठ से साढ़े 12 बजे तक हुई। जबकि सायंकालीन सत्र की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डेढ़ से शाम साढ़े पांच रहा। दोनों ही सत्र में 13,690 और 13,690 अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जानी थी। जिसमें एक एक अंक के कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे। इस दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। को-ऑडिनेटर आदर्श कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

बारिश में हुई परेशानी, नहीं मिला ठिकाना
दिल्ली के बवाना से परीक्षा देने मोहित ने बताया कि परीक्षा के लिए वे शनिवार शाम को घर से चले थे। उसका पेपर सायंकालीन सत्र में था, जबकि उसके दोस्त दीपक का पेपर प्रात: सत्र में था। सुबह जब यहां पहुंचे तो बारिश होने लगी। केंद्र के पास कोई जगह नहीं मिली और बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। ऐसे में एक बंद दुकान के शेड के नीचे रुक कर बचाव किया। भीग जाने के कारण उसे ज्यादा परेशानी हुई। चूंकि गीले कपड़ों में परीक्षा देना संभव नहीं था। परंतु शाम में पेपर होने और धूप निकल जाने से उसके कपड़े सूख गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा
एफसीआई की ओर से करवाई जा रही चौकीदार पद की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक युवक को पकड़ा गया। घटना बिलासपुर खंड के परीक्षा केंद्र की है। पकड़े गए युवक की पहचान जींद निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह हिसार निवासी मोनू की जगह परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान सिग्नेचर शीट पर हस्ताक्षरों का मिलान न होने पर दीपक पकड़ा गया।

परीक्षा शुरू होने पर सभी अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर सिग्नेचर शीट पर करवाए जा रहे थे। दीपक के पास शीट आई तो उसने मोनू के नाम के हस्ताक्षर कर दिए। परीक्षक ने हस्ताक्षर का मिलान किया तो वह सही नहीं मिले। जिस पर मुख्य अधिकारी को बुलाया गया। युवक से इस बारे में पूछताछ की गई। पहले वह नहीं माना लेकिन बाद में उसने बताया कि वह मोनू की जगह पेपर देने आया है। इसके बाद मौके पुलिस बुलाई गई। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी, जिसमें मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed