{"_id":"643063325b78ccd27c0b53b4","slug":"cancer-troubled-person-hanged-himself-yamuna-nagar-news-c-18-1-85158-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कैंसर से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कैंसर से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
शहर की हरिनगर कॉलोनी में कैंसर बीमारी से परेशान होकर व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटका देख उसकी पौती ने शोर मचाया। जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शव को आनन फानन में फंदे से उतारा। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। हरिनगर निवासी जसवंत सिंह करीब एक साल से कैंसर से ग्रस्त थे और खाना तक नहीं खा पा रहे था। बीमारी से परेशान होकर उसने पहले भी दो बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन तक उसके बेटे ने उसे आत्महत्या करने से रोक लिया था। वीरवार रात घर पर कोई मौजूद नहीं था। उसके बेटे अपने काम से बाहर था। पौती कॉलोनी में ही काम से कई थी। तब उसने कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पोती जब उसके कमरे में गई तो उसे फंदे पर लटके देखा और पड़ोसियों को इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। तुरंत डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की और परिजनों के बयान लिए।
जांच अधिकारी एसआई कुशल पाल राणा ने बताया कि परिजनों ने बताया कि जसवंत इससे पहले भी सुसाइड की नाकाम कोशिश कर चुका था। लेकिन उसके बेटे ने उसे कई बार आत्महत्या करने से रोक लिया। अब खुद को अकेला पाकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। वह एक साल से कैंसर बीमारी से ग्रस्त थे। उसी से परेशान होकर उसे यह कदम उठाया।