{"_id":"6ae2488ea05076e17409ec8d","slug":"cameras-will-monitor-vehicle-speeds-and-signs-will-be-installed-at-turns-and-intersections-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165349-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वाहनों की रफ्तार पर रहेगी कैमरे की नजर, मोड़ और चाैराहों पर लगेंगे संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वाहनों की रफ्तार पर रहेगी कैमरे की नजर, मोड़ और चाैराहों पर लगेंगे संकेतक
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में उपस्थित अधिकारी व एडीसी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अब वाहनों की रफ्तार की निगरानी की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
साथ ही जिले की सड़कों, खतरनाक मोड़ों और चौराहों पर यातायात संकेतक, सूचना बोर्ड, रिफ्लेक्टर और सड़क चिह्न लगाए जाएंगे। यह सभी काम जल्द से जल्द पूरे करने होंगे। यह निर्णय जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में लिया गया।
इसके लिए एडीसी नवीन अहूजा ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं। वहीं, बैठक में एडीसी ने स्कूल बसों की जांच में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरटीए अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की जांच के दौरान चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, नियुक्ति पत्र और सुरक्षित वाहन नीति के तहत निर्धारित अन्य नियमों की भी पड़ताल की जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
सड़क सुरक्षा की बैठक में जिले में लगातार बढ़ रहे हादसों को लेकर चर्चा की गई और इस पर अंकुश लगाने के लिए विशेष योजना बनाने को लेकर सुझाव रखे गए। एडीसी नवीन आहूजा ने बैठक में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए संबंधित विभागों को सुरक्षा उपायों में तेजी लाने के आदेश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां जरूरी सुधार करवाने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से करने को कहा गया। बैठक में एएसपी आशीष चौधरी, एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह गिल, नरेंद्र कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।