फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Calling from the mobile of the tire puncture person, extortion was sought, for not giving, firing was done at the shop

टायर पंक्चर लगाने वाले के मोबाइल से फोन कर मांगी थी रंगदारी, न देने पर दुकान पर की थी फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Calling from the mobile of the tire puncture person, extortion was sought, for not giving, firing was done at the shop
यमुनानगर। पीवीसी कारोबारी से रंगदारी मांगने व उसकी दुकान पर फायरिंग करने वालों को पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए व गांधी नगर थाना पुलिस की कई टीमें गठित की गई है। लेकिन दूसरे दिन भी पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। अभी तक जांच में यह सामने आया है कि बदमाशों ने कलानौर के नजदीक टायर पंचर लगाने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर पीवीसी कारोबारी को फोन किया था। जिसमें बदमाश ने उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर मंगलवार शाम को दो बदमाशों ने उसकी ससौली रोड स्थित दुकान पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

खुद को बदमाश ने नरेंद्र राणा बताकर पीवीसी कारोबारी लक्ष्मी गार्डन निवासी सुमित नरुला को फोन पर धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कारोबारी की दुकान पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग के समय कारोबारी निजी काम से बाहर था। जबकि उसका नौकर गोदाम पर गया हुआ था। फायरिंग की सूचना मिलते ही एसपी मोहित हांडा, सीआईए समेत पुलिस की अन्य टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। निर्धारित समय पर रुपये न देने पर बदमाश ने कहा था कि पैसे देने है या जान देनी है। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में सोमवार को जहां नरेंद्र राणा नाम के व्यक्ति पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया था। वहीं, मंगलवार शाम को अज्ञात बदमाशों पर फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed