{"_id":"680947a70c7721ebb100e4d2","slug":"called-a-woman-to-a-hotel-on-the-pretext-of-getting-her-a-job-and-raped-her-case-filed-against-the-hotel-owner-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136659-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, होटल मालिक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, होटल मालिक पर केस
विज्ञापन
यमुनानगर। छात्रा ने शहर के वर्कशॉप रोड स्थित एक होटल मालिक पर नौकरी दिलाने के बहाने होटल बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे होटल के निजी कमरे में बुलाया और उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसे नौकरी भी नहीं दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी होटल मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कालेज में फाइनल ईयर की छात्रा है। कुछ दिन पहले उसे एक होटल में नौकरी के बारे में पता लगा। उसने वहां पर मोबाइल पर बात की तो 29 मार्च को वर्कशॉप रोड स्थित होटल में बुलाया गया। वह 29 मार्च को होटल में गई। यहां पर उसकी होटल मालिक चोपड़ा गार्डन निवासी गुरनाम सिंह से मुलाकात हुई। उसने तीन अप्रैल को साक्षात्कार के लिए बुलाया। तीन अप्रैल को जब होटल मालिक को फोन किया तो उसने बस स्टैंड पर मिलने को बोला। वह बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से होटल मालिक ने उसे अपने साथ ले लिया। वह होटल में अपने निजी कमरे में लेकर गया। आरोप है कि इस दौरान ही उसने पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक मंगवाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई। आरोप है कि इस दौरान गुरनाम सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे यह आश्वासन दिया कि वह उसे होटल में नौकरी पर रखेगा और उसे 35 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। जिसके बाद आरोपी कमरे में छोड़कर चला गया। कई बार उससे नौकरी के बारे में बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। जब उससे गलत काम करने के बारे में पूछा तो वह जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी देने लगा। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस की जांच अधिकारी एएसआई कमला रानी का कहना है कि युवती की शिकायत पर होटल मालिक आरोपी गुरनाम सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।