फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Call for use of indigenous products

Yamuna Nagar News: स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान

Tue, 17 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Call for use of indigenous products
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जींद के गोपाल विद्या मंदिर में आयोजित किए गए प्रांत सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए। नेतृत्व जिला संयोजक महिला डॉ. दीपमाला व प्रदीप चौधरी ने किया। रवानगी से पूर्व सभी सदस्यों ने जय स्वदेशी का उद्घोष भी किया।
डॉ. दीपमाला व प्रदीप चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने स्वदेशी जागरण मंच के उद्देश्यों व कार्यों पर प्रकाश डाला और युवाओं को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। स्वदेशी जागरण मंच अब स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर लोगों को जागरूक करने के साथ साथ स्वावलंबन के उद्देश्य को लेकर भी आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

युवाओं को नौकरियों के पीछे भागने के बजाय खुद का व्यवसाय करने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे कई उदाहरण है जिनके पास शुरुआत में न तो कोई खास काबिलियत थी और न ही अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए पर्याप्त धन। जिसमें बिट्टू टिक्की वाला व इंफोसिस के मालिक नारायण मूर्ति को देखा जा सकता है। उनका कारोबार आज करोड़ो में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैला हुआ है। इस मौके पर मीनाक्षी मकलोहा, विपिन कांबोज, अश्वनी अग्रवाल, सुधीर शर्मा, गुलाब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed