{"_id":"6a36e1aace12c89ce909c01a","slug":"cadet-given-firing-training-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158172-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कैडेट को दिया फायरिंग करने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कैडेट को दिया फायरिंग करने का प्रशिक्षण
Sun, 21 Jun 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
शिविर के दौरान फायरिंग का अभ्यास करते एनसीसी कैडेट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे एनसीसी के थल सैनिक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को नौवां दिन रहा। नौवें दिन एनसीसी कैडेट के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न व्याख्यान व व्यावहारिक प्रशिक्षण गतिविधियां करवाई गईं। साथ ही फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा युद्ध क्षेत्र में अपनाई जाने वाली महत्वपूर्ण तकनीकों, कैमोफ्लाज व कन्सीलमेंट, अवलोकन विधियों, फील्ड मूवमेंट तथा युद्ध परिस्थितियों में सामरिक प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण गतिविधियां सूबेदार मेजर जसवंत सिंह के नेतृत्व में करवाई गई। दिन की शुरुआत किशोरावस्था के दौरान शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन विषय पर व्याख्यान हुआ।
व्याख्यान में डॉ. शिखा अग्रवाल, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिखा अग्रवाल ने कैडेट्स को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, भावनात्मक व मानसिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जीवन चरण में स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-अनुशासन के महत्व पर विशेष बल दिया। इस संवादात्मक सत्र में कैडेट्स ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन
इसके बाद संचार कौशल विषय पर सूबेदार कमल देव, हवलदार बलकार और हवलदार अरविंद ने प्रशिक्षण सत्र करवाया। प्रशिक्षकों ने नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, व्यक्तित्व विकास व सैन्य जीवन में प्रभावी संचार के महत्व के बारे में बताया। कैडेट्स को मौखिक व अमौखिक संचार, सार्वजनिक भाषण, आत्मविश्वास निर्माण व पारस्परिक संवाद के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के अंतर्गत फील्ड क्राफ्ट व बैटल क्राफ्ट विषय पर सूबेदार कलाम नेगी व कंपनी हवलदार मेजर (सीएचएम) संदीप ने जानकारी दी। शिविर एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल के निर्देशन और कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व लगाया जा रहा है। शिविर की गतिविधियां लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के प्रशासनिक प्रबंधन में चल रही हैं।