{"_id":"6a57fa70c4c5b908bc0b2c57","slug":"cabinet-minister-inspects-yamuna-embankments-orders-completion-of-work-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159595-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कैबिनेट मंत्री ने यमुना तटबंधों का लिया जायजा, काम पूरा करने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कैबिनेट मंत्री ने यमुना तटबंधों का लिया जायजा, काम पूरा करने के दिए आदेश
Thu, 16 Jul 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी के तटबंधों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री श्याम सिंह। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को रादौर विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला रांगड़ान, पोबरी, टापू कमालपुर और गुमथला में यमुना नदी के तटबंधों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बरसात को देखते हुए सभी अधूरे कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र को बाढ़ और जलभराव जैसी संभावित आपदाओं से सुरक्षित रखा जा सके।
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि मंत्री ने मौके पर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने तटबंध निर्माण, जल निकासी, सड़कों और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी मांगें रखीं। इस पर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रादौर एसडीएम नरेंद्र कुमार, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ सिमरन भटनागर, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता प्रवीण गुप्ता, कार्यकारी अभियंता राहिल, रविंद्र सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद