फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cabinet Minister Informed of Waterlogging Problem in Jodiyan

Yamuna Nagar News: कैबिनेट मंत्री को बताई जोड़ियां में जलभराव की समस्या

Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Informed of Waterlogging Problem in Jodiyan
कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल। संगठन - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) यमुनानगर चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। साथ जोड़ियां औद्योगिक क्षेत्र में बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
प्रतिनिधिमंडल एचसीसीआई चैप्टर अध्यक्ष राजेश सोंधी के नेतृत्व में मंत्री से मिलने पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि जोड़ियां औद्योगिक क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे पंप हाउस का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते हर वर्ष बरसात में उद्योगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि मानसून शुरू होने से पहले पंप हाउस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए। इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने मेयर और नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि पंप हाउस का शेष कार्य जल्द पूरा करवाया जाए, इस बार बरसात में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री विज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अपने अगले दौरे में वे स्वयं जोड़ियां औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और पंप हाउस परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि अगली बार आने पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की जाएगी।

बाक्स
उद्योगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान जरूरी : राजेश
अध्यक्ष राजेश सोंधी ने कहा कि उद्योग प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उद्योगों से जुड़ी बुनियादी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना बेहद जरूरी है। चैप्टर के प्रदेश महासचिव राज चावला ने कहा कि जोड़ियां क्षेत्र में जलभराव लंबे समय से उद्योगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। पंप हाउस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक ईकाइयों को राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री के हस्तक्षेप के बाद कार्य में तेजी आएगी। बैठक के दौरान ज्ञानेश्वर क्वात्रा, सतपाल चोपड़ा, दीपक सोंधी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed